सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे हाजीपुर : बाढ़ पीड़ित परिवारों से की मुलाकात,मृतकों के आश्रितों के बीच 4 लाख का चेक वितरण
वैशाली:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित वैशाली और सारण जिले के निरीक्षण पर निकले. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले हाजीपुर पहुंचे. जहां उन्होंने जढूआ में चल रहे राहत शिविर का निरीक्षण किया. राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया. साथ ही बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया. इस दौरान राहत शिविर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात की. सीएम ने बाढ़ के दौरान डूबने से मरे आधा दर्जन मृतकों के आश्रितों का चार-चार लाख रूपए का चेक वितरण भी किया. वहीं, अन्य बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया.

निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आपदा है तो थोड़ी परेशानी होगी लेकिन लगातार पानी घट रहा है और लगभग 17 से 18 सेंटीमीटर गंगा का पानी नीचे गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी घट रहा है और हालात नियंत्रण में है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति चिंताजनक है,लेकिन सरकार पीड़ितों को हर संभव मदद कर रही है. सीएम ने कहा किअगले दो-तीन दिन में राहत मिल जाएगी.





