पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वालेMLCचुनाव को लेकरNDAने अपनी रणनीति तेज कर दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में9अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास लोक सेवक मेंNDAकी अहम बैठक होगी. बैठक मेंNDAके सभी विधायकों,विधान पार्षदों और सांसदों को बुलाया गया है.

NDAके मुख्य सचेतक संजय गांधी के मुताबिक,आज शाम से लेकर9अक्टूबर की सुबह तकNDAके सभी विधायक और सांसद पटना पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्यMLCचुनाव को लेकर आगे की रणनीति तैयार करना है. साथ ही चुनाव मेंNDAउम्मीदवारों के पक्ष में बेहतर समन्वय और प्रचार की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है.

बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है.BJPऔरJDUने चार-चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. वहीं कुछ सीटों पर बागी उम्मीदवारों की मौजूदगी नेNDAकी चिंता बढ़ाई है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख9अक्टूबर है. ऐसे में बैठक के दौरान बागी उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है.

सबसे ज्यादा निगाहें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर है,जहांJDUउम्मीदवार नीरज कुमार के मुकाबले अलग-अलग राजनीतिक समीकरण देखने को मिल रहे हैं. अनंत सिंह से जुड़े घटनाक्रम के बीचNDAकी बैठक को खास माना जा रहा है.

संजय गांधी ने दावा किया है किNDAसभी आठ सीटों पर जीत हासिल करेगा.NDAके201विधायक हैं औरMLCचुनाव में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सांसदों को भी चुनाव प्रचार में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है.

बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मोकामा विधायक अनंत सिंह की मौजूदगी को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा है. हालांकि,उनकी उपस्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कुल मिलाकर, MLCचुनाव से पहले होने वाली यह बैठकNDAकी एकजुटता और चुनावी ताकत के प्रदर्शन के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-