Hindi News / आपसी विवाद में नशे में धुत पिता ने की इकलौते बेटे की हत्या,आरोपी...

चाईबासा में रिश्ते का कत्ल : आपसी विवाद में नशे में धुत पिता ने की इकलौते बेटे की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
chaibasa mein rishtey ka katl chaibasa mein rishtey ka katl

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपोखरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है.आपसी विवाद के दौरान नशे में धुत एक पिता ने अपने ही इकलौते बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,चाईबासा भेज दिया है. पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर पिता माटी गोप और उसके 25 वर्षीय बेटे माटुल गोप के बीच कहासुनी हुई थी. बताया जा रहा है कि उस समय पिता शराब के नशे में था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

इसी दौरान माटी गोप ने डंडे से बेटे के सिर पर जोरदार वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से माटुल गोप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के मुंडा को दी. इसके बाद मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिंहपोखरिया गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस ने मौके से आरोपी पिता माटी गोप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।