BREAKING NEWS : सारण में आयोजित यज्ञ में भगदड़,दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

Edited By:  |
Reported By:
BREAKING Stampede in Yagya organized in Saran, two female devotees died BREAKING Stampede in Yagya organized in Saran, two female devotees died

CHAPRA:-बड़ी खबर सारण जिला से है,जहां यज्ञ में प्रवेश के दौरान मची भगदड़ में दब कर दो महिलाओं की मौत हो गई है।इस यज्ञ का आयोजन जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के मस्तीचक में की गई है.


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मस्तीचक के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में गायत्री यज्ञ का आयोजन हो रहा है जिसमे ग्रामीण इलाके की महिलाये बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं। आज जब सुबह में महिलाओं को यज्ञ स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा था तभी कुव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बनी और लोग एक दूसरे को धक्का दे आगे बढ़ने की कोशिश में एक दूसरे के शरीर पर चढ़ गए जिसमे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई।

मृतक महिलाओं की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बड़का दीघा वार्ड नम्बर 21 के निवासी राम प्यारे राम की 60 वर्षीय पत्नी रामकली देवी और मोती रजक की 55 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएम अमन समीर और एसपी गौरव मंगला दलबल के साथ पहुंचे और यज्ञ स्थल से भीड़ को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए ।



Copy