PATNA :इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। BPSC 67वीं PT का रिजल्ट जारी कर दिया है। BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया है। सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी किए गये हैं। कुल 802 पदों के लिए परीक्षा ली गयी है।11607 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। बीपीएसपी की ओर से कैटेगरी वाइज कट ऑफ जारी किया गया है। bpsc.bihar.nic.in पर जाकर आप रिजल्ट देख सकते हैं।

पिछड़ा वर्ग कैटेगरी में 104 पदों के लिए 1983 उम्मीदवार चयनित किए गये हैं। अत्यंन्त पिछड़ा वर्ग में 136 पदों के लिए 1710 उम्मीदवार चयनित किए गये हैं। अनुसूचित जनजाति में 8 पदों के विरुद्ध 107 रिजल्ट जारी किए हैं। अनुसूचित जाति में 119 के बदले 1411 रिजल्ट दिए गये हैं। आर्थिक रुप से कमजोर कोटि(EWS) में 76 पदों के विरुद्ध 1096 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। वहीं अनारक्षित वर्ग में 335 पदों के विरुद्ध 5039 उम्मीदवार सफल घोषित किए गये हैं।

बता दें कि पहली बार रद्द हुई परीक्षा के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लगभग आधी हो गई है। परीक्षा के लिए छह लाख दो हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था पर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या मात्र तीन लाख बीस हजार रही।

पीटी में पास परीक्षार्थियों को बीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा तीन विषयों की होगी। इसमें हिन्दी (100 अंक) और दो पेपर सामान्य अध्ययन (300-300 अंक) शामिल हैं। इसके अलावा आयोग की अधिसूचना में दिए गए 34 विषयों में से किसी एक विषय को रखना अनिवार्य है। यह 300 अंकों का होगा।