बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब तक के सबसे ज्यादा आवेदन, AEDOपरीक्षा का रिकॉर्ड भी टूटा;जनवरी-फरवरी2027में हो सकती है लिखित परीक्षा,निगेटिव मार्किंग से बढ़ेगी चुनौती
पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए कुल 10 लाख 550 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही TRE-4 आयोग के इतिहास में सबसे अधिक आवेदन पाने वाली परीक्षा बन गई है। इसने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जिसमें करीब 9.97 लाख आवेदन आए थे।
TRE-4 के तहत कुल 33,320 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इस हिसाब से औसतन एक पद के लिए करीब 30 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। हालांकि, विषय और श्रेणी के अनुसार प्रतिस्पर्धा का स्तर अलग-अलग हो सकता है।
अंतिम दिन तक10लाख के पार पहुंचा आवेदन का आंकड़ा
आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार को शाम पांच बजे तक करीब 9.90 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। देर रात 12 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 10,00,550 पहुंच गया। आयोग ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की थी,जिसे बाद में न्यायालय के आदेश के आलोक में तीन नवंबर तक बढ़ाया गया था।
TRE-1, TRE-2औरTRE-3से भी ज्यादा आवेदन
पिछले भर्ती चरणों की तुलना में भीTRE-4 में अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है।TRE-1 में करीब आठ लाख, TRE-2 में छह लाख औरTRE-3 में लगभग 4.50 लाख आवेदन मिले थे। इस बार करीब दो साल के अंतराल के बाद भर्ती आने और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को अवसर मिलने से आवेदन की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की भी इसमें अच्छी भागीदारी बताई जा रही है।
किस कक्षा के लिए कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक नियुक्तियां होंगी। कक्षा एक से पांच तक 3,847,कक्षा छह से आठ तक 8,563,कक्षा नौ से दस तक 4,370 और कक्षा 11 से 12 तक 16,540 पद निर्धारित हैं।
TRE-4परीक्षा में निगेटिव मार्किंग,गलत जवाब पर कटेंगे अंक
परीक्षा में इस बार निगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। वहीं, OMRशीट में पांचवां विकल्प भी दिया जाएगा। प्रश्न का उत्तर नहीं देने की स्थिति में अभ्यर्थियों को पांचवां विकल्प भरना होगा। ऐसा नहीं करने पर भी अंक कटने का प्रावधान बताया गया है।
TRE-4 की लिखित परीक्षा जनवरी-फरवरी 2027 में संभावित है। हालांकि, परीक्षा की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है। अब 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की नजर परीक्षा कार्यक्रम और चयन प्रक्रिया पर टिकी है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

