Hindi News / हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस डीएनए सैंपल के लिए माता-पिता को अस्पताल...

बोकारो में चर्चित पुष्पा मर्डर केस : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस डीएनए सैंपल के लिए माता-पिता को अस्पताल लेकर पहुंची

Edited By:  |
bokaro mein charchit puspa murder case bokaro mein charchit puspa murder case

बोकारो:शहर में चर्चितपुष्पा हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बोकारो पुलिस हरकत में आ गई है. पिंडराजोरा थाना पुलिस गुरूवार को पुष्पा के माता-पिता को डीएनए सैंपल लेने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों की मौजूदगी में दोनों का सैंपल लिया गया.

दरअसल, गुरूवार को यानी आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है. जिसमें राज्य के डीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी, एफएसएल डायरेक्टर और एसआईटी टीम को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. कोर्ट ने सरकार को दो हफ्ते के अंदर डीएनए रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. साथ ही कोलकाता में डीएनए टेस्ट कराने और रिम्स में बरामद नर कंकाल का पोस्टमार्टम कराने का भी निर्देश दिया गया है.

इधर,पुष्पा के माता-पिता का कहना है कि पुलिस उन्हें केवल डीएनए सैंपल लेने के लिए लाई है, लेकिन अब तक मौके से बरामद कपड़ों या अन्य सामान की पहचान नहीं कराई गई है. उन्होंने यह भी मांग की है कि मामले के मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके.