Hindi News / मंत्री लखेन्द्र पासवान ने राजगीर में मारे गये 2 युवकों के पीड़ित परिवार...

BIHAR NEWS : मंत्री लखेन्द्र पासवान ने राजगीर में मारे गये 2 युवकों के पीड़ित परिवार से मिले, 4.12 लाख का चेक सौंपा

Edited By:  |
bihar news bihar news

नालंदा : बिहार के मंत्री लखेन्द्र पासवान शुक्रवार को राजगीर पहुंचे. उन्होंने राजगीर में मॉब लिचिंग में मारे गये 2 युवकों के पीड़ित परिवार से मिलकर4 लाख12 हजार रुपये का चेक सौंपा और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. इस दौरान एसपी को फोन कर राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है.

मंत्री ने कहा थानाध्यक्ष ने दोनों युवकों को पकड़कर साधु के हवाले किया. इसके बाद दोनों युवकों पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया. एसपी द्वारा इस मामले की जांच करने का आश्वासन दिया गया है. बता दें कि सोमवार की सुबह झुनकिया बाबा मंदिर के पास दो युवकों की चोरी का आरोप लगाकर पिटाई किया गया था. इलाज के लिए ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई थी. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ा और एक साधु की गिरफ्तारी हुई है.