Hindi News / हाजीपुर पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, बहन से बंधवाई राखी

BIHAR NEWS : हाजीपुर पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, बहन से बंधवाई राखी

Edited By:  |
bihar news bihar news

हाजीपुर: रक्षाबंधन के मौके पर नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव अपने बहन के घर हाजीपुर पहुंचे. खास बात यह रही कि राज्यपाल बनने के बाद भी उन्होंने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाया और अपनी बहन से राखी बंधवाई.

राज्यपाल नंद किशोर यादव के पहुंचते ही परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला. बहन ने पूरे विधि-विधान और स्नेह के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की कामना की.

इस दौरान परिवार के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. राज्यपाल ने भी अपनी बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और भाई-बहन के इस रिश्ते को जीवन का बेहद खास रिश्ता बताया.

हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-