आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल के समीप शुक्रवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक बस से सवारी उतरने के दौरान अचानक पूरे वाहन में करंट फैल गया. इस हादसे में एक महिला शिक्षिका करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई. बताया जा रहा है कि शिक्षिका सहार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हकीमगंज में पदस्थापित हैं और रोजाना बस से स्कूल आती-जाती थीं.
घटना में जख्मी हुई शिक्षिका उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला अंतर्गत तंड़वा गांव निवासी स्वर्गीय रामधारी चौरसिया की31वर्षीय पुत्री संजू चौरसिया है. संजू आरा शहर में किराए के मकान में रहती हैं. प्रत्यक्षदर्शी धीरज सिंह ने बताया कि बस स्टैंड से बस में बैठकर सहार जा रही थी,उसी दौरान जीरो माइल के पास सवारी को उतारने के लिए रुकी. सवारी बस के ऊपर बैठा था,उसी दौरान सवारी को करंट लगी,जिसकी वजह से पूरे बस में करंट आ गई.
उसके बाद जैसे ही वह बस से उतरने के लिए दरवाजे पर पहुंचीं,अचानक पूरे वाहन में करंट दौड़ गया. करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही गिर पड़ीं. इसके बाद धीरज ने अपनी बाइक पर उसके साथी के साथ इलाज के लिए आरा सदर पहुंचाया जहां महिला शिक्षिका का इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और बस से लोग बाहर निकलकर सड़क परइकट्ठाहोगए.
आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट
