पटना: बिहार की सियासत में नाम बदलने की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है. अब यह चर्चा सीधे जनता दल यूनाइटेड यानीJDUके नाम को लेकर शुरू हुई है.
JDUके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से एक बड़ी मांग की है. खगड़िया में सभा को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड का नाम बदलकर‘जनता दल नीतीश’कर देना चाहिए.
यानी पार्टी के नाम में मुख्यमंत्री औरJDUके प्रमुख नेता नीतीश कुमार का नाम जोड़ने की मांग सामने आई है. संजय झा का यह बयान ऐसे समय आया है,जब बिहार में नाम बदलने को लेकर पहले से ही राजनीतिक चर्चा तेज है.
हाल ही में बख्तियारपुर का नाम बदलकर‘नीतीशपुर’करने की मांग भी सामने आई थी. मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने बख्तियारपुर का नाम‘नीतीशपुर’करने का प्रस्ताव रखा था.
अबJDUके नाम को लेकर संजय झा की मांग ने सियासी बहस को और गर्म कर दिया है. अगर पार्टी इस प्रस्ताव को स्वीकार करती है,तोJDUकी पहचान‘जनता दल नीतीश’के नाम से हो सकती है.
हालांकि,फिलहाल इसे संजय झा की ओर से रखे गए आग्रह के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी की ओर से नाम बदलने को लेकर कोई औपचारिक फैसला सामने नहीं आया है.
संजय झा ने यह मांग नीतीश कुमार के राजनीतिक योगदान का जिक्र करते हुए रखी है. अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ प्रतीकात्मक राजनीतिक बयान है या आने वाले दिनों में पार्टी के नाम को लेकर कोई बड़ा फैसला होगा.
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की पहचान लंबे समय सेJDUकी राजनीति के केंद्र में रही है. ऐसे में‘जनता दल नीतीश’की मांग ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
