PATNA : बिहार के सभी नियोजित शिक्षकों को नियमित करने और संविदा पर बहाल कर्मियों को रेगुलर किया जाए। नीतीश सरकार से ये बड़ी मांग बीजेपी ने की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि संविदाकर्मियों की बहाली को लेकर अधिकारी बड़ा खेल करते हैं। ऐसे में सभी लोगों को नियमित किया जाए। सिन्हा ने सरकार पर नियुक्ति में घोटाले का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से इसकी शिकायत करने की बात कही है।
बिहार सरकार के तरफ से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण के गांधी मैदान के भव्य कार्यक्रम के बीच बीजेपी ने सरकार पर ताबड़तोड़ हमला बोला है। बीजेपी ने इसे नियुक्ति वाली नौटंकी और नियुक्ति घोटाला बताया है। बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकार पहले से नियुक्त लोगों को नियुक्ति पत्र बांट रही है। उन्होंने कहा कि जिस नियुक्ति पत्र को IPS अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपने कार्यकाल में बांटा था।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर हमवालर होते हुए कहा कि पहले वह ये बताएं कि जिल बहाली की नियुक्ति पत्र वो बांट रहे हैं। उसका विज्ञापन कब निकाला गया। फाइनल रिजल्ट कब जारी किया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी चालक बनिये, चालाक नहीं, आप नियुक्ति पत्र बांटकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।
विजय कुमार सिन्हा ने ये सवाल भी उठाया कि नीतीश कुमार 4 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षक को नियमित क्यों नही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में बहाल तमाम संविदाकर्मियों को नियमित किया जाना चाहिए ।
पटना से अविनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट ...

