PATNA : बड़ी खबर सामने आ रही है। आर एस भट्टी बिहार के नये डीजीपी होंगे। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आरएस भट्टी कड़क आईपीएस अधिकारी के तौर पर चर्चित रहे हैं।
आरएस भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। कैडर बिहार होने की वजह से उन्होंने बिहार में कार्य के दौरान कई बड़े बाहुबलियों को धूल चटायी।आईपीएस अधिकारी आरएस भट्टी को बिहार में बहुत ही कड़क अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। जो कानून -व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और बड़े -बड़े रंगबाज,अपराधियों,बाहुबली नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के वक्त थोड़ा सी भी हिचकिचाहट नहीं दिखाते हैं।
आरएस भट्टी ने शहाबुद्दीन,प्रभुनाथ सिंह,दिलीप कुमार सिंह जैसे बाहुबलियों की गिरफ्तारी में प्रमुख योगदान दिया है।
बिहार के बाहुबली नेता रहे शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करने किए जो विशेष गुप्त योजना बनी थी,वो आरएस भट्टी ने ही अंजाम दी थी। आईपीएस अधिकारी आरएस भट्टी उस वक्त तत्कालीन एसएसपी सह डीआईजी पद पर कार्यरत थे।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत दो बार सीबीआई में अपनी सेवा दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बड़े मामलों को सुलझाने में अपना योगदान दिया था। आईपीएस भट्टी सीबीआई में दूसरे कार्यकाल के दौरान सीबीआई निदेशक रहे रंजीत सिन्हा,अनिल सिन्हा और फिर आलोक कुमार वर्मा के वक्त कार्यरत थे उसके बाद उनका तबादला एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)में चीफ विजिलेंस ऑफिसर (CVO)के तौर पर हो गया था।

