पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले BJP को एक बड़ा झटका लगा है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को दी है।

असित नाथ तिवारी ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक की घटनाएं तथा उसके बाद PMCH में ईलाज के अभाव में दलित बच्ची की मौत मामले में बीजेपी का रुख हैरान करने वाला दिखा है। इस आपराधिक घटनाओं का पीड़ित आप जैसे वीआईपी लोग तो होते नहीं, आम आदमी की पीड़ा से आपका क्या लेना-देना। उन्होंने कहा मैंने पुलिसियां कार्यशैली पर सवाल क्या उठा दिए कि आप बौखला गए।

बिहार BJP को लगा बड़ा झटका, प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने दिया इस्तीफा

पीएमसीएच कैंपस में एंबुलेंस में रेप पीड़ित बच्ची तड़पती रही जिसे बलात्कारी ने धारदार हथियार से कई जगहों पर फाड़ दिया था, उसे अस्पताल में बेड नहीं मिला। इसके खिलाफ मैंने आवाज़ उठा दी तो आपको ग़ुस्सा आ गया। बलात्कारी, लापरवाह और भ्रष्ट अस्पताल प्रशासन पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर संजय जायसवाल नहीं हूं जो एक घुड़की में पोस्ट डिलीट कर के फरार हो जाऊंगा। मैं निजी स्वार्थों को मानवीय गरिमा से ऊपर नहीं रख सकता। आपके साथ मेरा चलना अब संभव नहीं है। आपने पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर मुझे अवसर दिया इसके लिए आपका आभार। और, इसी आभार के साथ कीजिए मेरा इस्तीफा स्वीकार, नमस्कार।

आपको बता दे असित नाथ तिवारी 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले पत्रकारिता छोड़ कांग्रेस की राजनीति में आए थे। जहां उन्होंने 1 अप्रैल 2024 कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे।