PATNA :राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। भारी मात्रा ब्रांडेड विदेशी शराब का रैपर लगे शराब की खेप बरामद की गयी है। पटना के अति व्यस्त इलाके में ये फैक्ट्री चलायी जा रही थी।

पूर्वी लोहानीपुर इलाके में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में तैयार शराब की खेप बरामद की गयी है।

बताया जा रहा है कि कदमकुआं थाना क्षेत्र के पूर्वी लोहानी पुर इलाके के भूषण गली में ये फैक्ट्री चलायी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक शराब तैयार करने की ट्रेनिंग हैदराबाद से ली गयी। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...