गिरिडीह : बड़ी खबर गिरिडीह से है जहां नक्सली संगठन को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. इस बार भाकपा माओवादी के दस लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चण दा ने झारखण्ड सरकार के द्वारा चलाये जा रहे नई दिशा–एक नई पहल पुनर्ववास सह आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने इसकी जानकारी दी. इस मौके पर पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार, 154वीं सीआरपीएफ बटालियन के सेकंड इन कमांडर दलजीत सिंह भाटी, 35वीं वाहनी एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

गिरिडीह में 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चण दा ने किया सरेंडर

पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने बताया कि झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा एक नई पहल से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ अमर दा ने सरेंडर कर दिया है. इन्हें नामित दस लाख रुपये दिया जायेगा. साथ ही घोषित पुनर्वास नीति का लाभ भी दिया जायेगा. इन्होंने बताया कि इनका आपराधिक इतिहास बहुत बड़ा रहा है. गिरिडीह के अलग अलग थानों में इनके उपर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं.

गिरिडीह में 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चण दा ने किया सरेंडर

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा के आत्मसमर्पण से अन्य नक्सलियों को भी सीख मिलेगी और यदि चाहते हैं कि पुनर्वास नीति का लाभ लेकर पारिवारिक जीवन बिता सके तो वैसे नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं. बता दें कि रामदयाल महतो कई बड़े घटनाओं को अंजाम दे चुका है. इनके आत्मसमर्पण से नक्सली माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है.