छपरा : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के छपरा से है, जहां छपरा-मशरक मुख्यपथ एसएच-90 पर गौरा के औदालपट्टी माता स्थान के पास बालू लदे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

छपरा-मशरक मुख्यपथ पर विंध्याचल जा रहे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी लोग मशरक से दशहरा पूजा के लिए विंध्याचल जा रहे थे. इसी दौरान छपरा की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और गौरा पुलिस की मदद से घायलों को नगरा अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छपरा रेफर कर दिया गया. मृतकों की पहचान गंगोई निवासी प्रमोद पंडित और नीरज के रूप में हुई है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.