विभाग को और मजबूत एवं बेहतर बनाने का लिया संकल्प,समन्वय और कड़ी मेहनत पर रहेगा जोर
रांचीः बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पौधा प्रजनन एवं आनुवंशिकी विभाग को नया विभागाध्यक्ष मिल गया है। डॉ. नीरज कुमार ने विभागाध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. नीरज कुमार ने विभाग के समग्र विकास और कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, बेहतर आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

उन्होंने विभाग की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ बेहतर कार्य वातावरण विकसित करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम करने की बात कही।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. नीरज कुमार को नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं और विभाग के विकास में सहयोग का भरोसा जताया।

रांची से नैयर की रिपोर्ट