बगहा: बड़ी खबर बिहार के बगहा से है जहां रामनगर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद बीडीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन क्लीनिकों को सील कर दिया है.

रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार के अनुसार,कार्रवाई के दौरान डॉ. आर.के. गुप्ता के क्लीनिक और निदान क्लीनिक,साथ ही डॉ. अफरोज आलम के क्लीनिक की जांच की गई,जिसके बाद इन्हें सील किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ आगे भी छापेमारी और सील करने की कार्रवाई जारी रहेगी.

बगहा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-