Hindi News / मोतिहारी में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के शातिर 4 अपराधियों को दबोचा

बड़ी सफलता : मोतिहारी में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के शातिर 4 अपराधियों को दबोचा

Edited By:  |
badi safalta badi safalta

मोतिहारी : बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने हसुआहाँ गांव में छापेमारी कर 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल, मास्टर चाबी, बाइक के खुले पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किया गया है. गिरफ्तार चोर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे और चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.

पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों में श्यामबाबू कुमार,सुखल मुखिया,खलीफा मुखिया और राहुल कुमार शामिल है. छापेमारी के दौरान श्यामबाबू कुमार के घर से बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक और मास्टर चाबी,सुखल मुखिया के घर से नंबर प्लेट घिसी हुई हीरो होंडा बाइक तथा खलीफा मुखिया के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल,उनके पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे. चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे. आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या424/26दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जांच जारी है.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-