नालंदा: बिहार केCMनीतीश कुमार शुक्रवार को नालंदा के राजगीर खेल अकादमी पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हॉकी मैदान में उतरा. हेलिकॉप्टर उतरने के दौरान उस समय एक बड़ा हादसा होते होते टल गया जब हेलिकॉप्टर लैंड होने के पहले हवा से एक टीन का शेड उड़ा. हालांकि यह शेड हेलीकॉप्टर से कुछ दूर थी, लेकिन कहीं ना कहीं सुरक्षा को लेकर यह एक चूक कहा जा सकता है.