PATNA:-बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है वहीं पहले चरण में कुछ अंको से असफल हुए अभ्यर्थियों का पटना के गर्दनीबाग में आन्दोलन चल रहा है.ये अभ्यर्थी दूसरी लिस्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं.
पटना के गर्दनीबाग में असफल शिक्षक अभ्यर्थियों का आन्दोलन 3 नवंबर से चल रहा है वहीं आज से कई आन्दोलनकारी भूख हड़ताल पर चले गए हैं.इनकी मानें तो जबतक सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती है तबत उनका आन्दोलन जारी रहेगा.आन्दोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि 1.70 लाख पदों में से 1.20 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है.इसमें से 28 हजार से ज्यादा नियोजित शिक्षक है और 1.20 लाख सफल अभ्यर्थियों में से हजारों अभ्यर्थियों ने विभिन्न वजहों से ज्वाइन नहीं किया है और काफी संख्या में फर्जी अभयर्थियों को भी नियुक्तिपत्र मिल गया है.इसलिए नियोजित शिक्षकों के 28 हजार और विभिन्न वजहों से खाली पड़े सीटों पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करके ज्वाइन कराया जाय.दूसरी लिस्ट जारी करने का आश्वासन बीपीएससी के चेयरमेन अतुल प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए सार्वजनिक रूप से कही थी,पर सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से किसी तरह का आदेश बीपीएससी को नहीं दिया जा रहा है.इसलिए वेलोग आन्दोलन पर हैं.

