PATNA :इस बीच एक बड़ी ख़बर आ रही है कि बिहार के सरकारी स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी में संशोधन किया गया है। अब 17 जुलाई को बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में मुहर्रम को लेकर अवकाश रहेगा।
गौरतलब है कि बिहार के सरकारी स्कूलों में पहले 18 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी थी लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है और अब सरकारी स्कूलों में 17 जुलाई को छुट्टी रहेगी।

