PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (मेंस) की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य परीक्षा 21 से 25 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राजधानी पटना में ही किया जाएगा।

परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें:

⇨परीक्षा तिथि : 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025

⇨परीक्षा केंद्र :केवल पटना

⇨अभ्यर्थियों की संख्या : करीब 23,000 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे

⇨भर्ती पदों की संख्या : 2000 से अधिक

70वीं BPSC परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक और राजपत्रित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिला है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।