राज्य के सभी शहरी नागरिको को सवच्छ पेयजल आपूर्ती को लेकर चल रहा है अभियान
RANCHI:- झारखंड के प्रत्येक शहरी नागरिक के घर तक टैप के माध्यम से पानी पहुंचाने को लेकर राज्य सरकार बेहद हीं गंभीर और संवेदनशील है। इसके लिए प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण की ओर कार्यशाला का आयोजन किया गया।इसमें निःशुल्क मीटरयुक्त वाटर कनेक्शन देनें के कार्य में तेजी लाने को लेकर चर्चा की गयी।
इस कार्यशाला में बोलते हुए राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार नें कहा कि हर व्यक्ति के लिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए कम से कम 8 नगर निकाय-रांची , देवघर , लातेहार , गिरिडीह,आदित्यपुर, धनबाद,चास,,एवं हजारीबाग में मीटरयुक्त वाटर कनेक्शन देनें में और गति लाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर 2021 से पहले आठ नगर निकाय कम से कम 50 हजार अतिरिक्त कनेंक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यशाला में वाटर रूल 2020 के आलोक में दिए जा रहे नये कनेक्शन पर चर्चा हुयी और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विभान्न शहरों में चल रही जलापूर्ति योजनाओं ,जलापूर्ति योजनाओं से दिए जा रहे कनेक्शन इत्यादि का स्टेटस भी देखा गया। इस कार्यशाला में स्टेक होल्डर्स के बीच समन्वय को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यशालाके माध्यम से राज्य शहरी अभिकरण के निदेशक अमित कुमार नें लोगों से भी अपील की कि सरकार सभी को निःशुल्क मीटरयुक्त वाटर कनेक्शन दे रही है ।इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।
कार्यशाला में सूडा डाययरेक्टर अमित कुमार के साथ साथ रांची धनबाद और हजारीबागसहित प्रदेश के 8 नगर निकायों के पदाधिकारी ,आदित्यपुर से उप नगर आयुक्त गिरिजाशंकर प्रसाद,सूडा के सहायक निदेशक आशीष कुमार,सूडा से हीं सुजीत भारती,जुडको की ओर से महाप्रबंधक सुदिप्तो सेन गुप्ता,सभी पीएमसी,सभी पीएमयू,सभी निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
रांची से मनोज की रिपोर्ट

