JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में 6 सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आजसू पार्टी करेगी पुतला दहन
रांची : JPSC एवंJSSC अभ्यर्थी मंच के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों के साथ कथित मारपीट एवं कार्यक्रम को बाधित किए जाने की घटना के विरोध में आजसू पार्टी ने आंदोलन का निर्णय लिया है. इसी क्रम में आजसू पार्टी रांची जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो एवं कार्यकारी रांची जिला अध्यक्ष हकीम अंसारी ने शनिवार को रांची उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी.आवेदन में कहा गया है किJPSC एवंJSSC अभ्यर्थी मंच द्वारा अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. इसी दौरान एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अभ्यर्थियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने तथा कार्यक्रम को बाधित करने का आरोप है. इस घटना में कई छात्र-युवाओं के घायल होने की सूचना सामने आई है.आजसू पार्टी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक विरोध को दबाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है. छात्रों को अपनी मांगों एवं समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से रखने का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है. किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा दमन लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है.आजसू पार्टी ने कहा कि अभ्यर्थियों के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में पार्टी राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करेगी.रांची में कार्यक्रम का विवरणकार्यक्रम शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहनदिनांक6सितंबर2026समय शाम4बजे से6बजे तकअनुमानित प्रतिभागियों की संख्या लगभग200आजसू पार्टी रांची जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने उपायुक्त से निर्धारित कार्यक्रम के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान करने तथा शांतिपूर्ण कार्यक्रम के दौरान उचित प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
