रांची-टाटा मार्ग पर नामकुम रामपुर के समीप शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर आवागमन भी प्रभावित रहा।
