डिप्टी CM तेजस्वी ने बदला प्लान !, जानें अब कहां बनेगा ?
दरभंगा : खबर है दरभंगा से जहां दरभंगा AIIMS अब DMCH परिसर में नहीं बनेगा यह ऐलान आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव ने कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई देते हुए कहा कि दरभंगा में बनने वाले एम्स को दरभंगा मेडिकल कॉलेज कैंपस से हटाने का निर्णय कबीले तारीफ है। हालांकि सरकार की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि दरभंगा में बनने वाले एम्स को दरभंगा मेडिकल कॉलेज कैंपस से हटाकर अशोक पेपर मिल स्थित कैंपस में से एक बड़े भूभाग को देकर ऐम्स के निर्माण का निर्णय तेजस्वी यादव ने लिया है। इस निर्णय से दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी सहित पडोसी देश नेपाल के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस निर्णय से एम्स को भी एक बड़ा स्थान मिल जाएगा साथ ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अस्तित्व भी बरकरार रह जाएगा।बेगूसराय में गुंडा परेड : 3 हजार आरोपियों ने थाने में लगाई हाजिरी, DGP के तेवर का दिखा असरवही भोला यादव ने बताया कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज एक प्राचीन मेडिकल कॉलेज है। इसकी ख्याति पड़ोसी देश नेपाल तक फैला हुआ है। जिस तरह से भाजपा के लोग इसके अस्तित्व को समाप्त करना चाह रहे थे, इसे एक क्लीनिक के रूप में परिवर्तित करना चाह रहे थे, उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। मैं तहे दिल से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करता हूं कि उन्होंने जनमानस की भावना का आदर किया और जिसकी परिणति है कि अब एम्स एक ऐसे स्थान पर बनने जा रहा है। जहां पर उसे एक बड़ा कैंपस मिलेगा, साथ ही साथ दरभंगा शहर का भी विस्तारीकरण होगा।उन्होंने बताया कि महागठबंधन शुरू से ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज के अस्तित्व को कायम रखने की मांग कर रहा था। साथ ही साथ एम्स का निर्माण शहर से बाहर बनाने की मांग उठा रहा था। उसी की परिणति है कि आज यह निर्णय हुआ। मैंने भी कई बार इस बात को लेकर मीडिया के माध्यम से एवं पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया था। हम लोगों को खुशी है कि हम लोगों की मांग पर दोनो नेताओं ने सकारात्मक निर्णय लिया है, इसके लिए साधुवाद के पात्र हैं। वही उन्होंने कहा कि सबसे खुशी की बात यह है कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का पुनः अस्तित्व पहले से उज्जवल होगा और इसका भी विस्तारीकरण होगा ।
ASHISH KUMAR·