LokSabha Election Voting LIVE : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान, यहां देखिए पल-पल का अपडेट LIVE
PATNA :लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान हो रहा है। इन क्षेत्रों में कुल 9848 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। तीसरे चरण में कुल 54 प्रत्याशी हैं, जिनमें तीन महिला और 51 पुरुष हैं। 19 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। 14 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में है। इनमें तीन जेडीयू, एक बीजेपी, एक लोजपा (रा), 3 आरजेडी, एक VIP और एक वाम दल के हैं।
यहां देखिए पल-पल का अपडेट
शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
झंझारपुर :53.29%
सुपौल :58.91%
अररिया : 58.57%
मधेपुरा :54.92%
खगड़िया : 54.35 प्रतिशत
औसत मतदान : 56.01%
दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत
झंझारपुर :42.94%
सुपौल :48.36%
अररिया :48.98%
मधेपुरा :46.59%
खगड़िया :46.65%
औसत वोटिंग : 46.69%
दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत
सुपौल :38.58%
अररिया : 37.09%
मधेपुरा :36.84%
खगड़िया :36.02%
झंझारपुर : 34.94%
कुल : 36.69%
नामांकन से पूर्व पूजा-अर्चना
आरा लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह अपने समर्थकों के साथ नामांकन से पूर्व मां आरण्य देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।
यहां नहीं पड़े अबतक एक भी वोट
खगड़िया लोकसभा सीट के लिए समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विथान प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही के मतदान केंद्र संख्या 205 और 206 पर अबतक एक भी वोट नहीं पड़े हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीण अबतक मतदान करने नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, मौके पर मतदानकर्मी डंटे हुए हैं। इस संबंध में मौके पर मौजूद पीठासीन पदाधिकारी विजय कुमार प्रसाद और मोहम्मद सफवान ने जानकारी दी।
11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
सुपौल : 25.98%
अररिया :25.97%
मधेपुरा : 23.31%
खगड़िया : 24.49%
झंझारपुर :22.39%
चिराग पासवान ने की वोटिंग
खगड़िया के अलौली प्रखंड के बेलाही मिडिल स्कूल के बूथ संख्या 8 पर लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने मतदान किया है। उन्होंने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि बिहार की 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। जनता को एनडीए का समर्थन मिल रहा है।