हाजिपुर : वैशाली जिले के भगवतपुर गांव में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह, उप विकास आयुक्त समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बोले-30 दिनों में लोगों की समस्याओं का समाधान हेतु लगाये जा रहे शिविर

शिविर भ्रमण के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री निशान्त कुमार ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद करता हूं. जनता की समस्याओं का 30 दिन में निपटारा करने के लिए पूरे बिहार में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं."

वहीं जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया, "आज जिले के सभी प्रखंडों और नगर पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर में जितने भी आवेदन प्राप्त होगा उसका 10 दिनों के अंदर समाधान किया जा जाना है."

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--