भिड़ गये दो बाहुबली : आपस में भिड़ गये अनंत सिंह और अशोक महतो, बाहुबलियों ने एक-दूसरे को दिया ये जवाब, दिलचस्प हुई मुंगेर की लड़ाई

Edited By:  |
 Two musclemen Anant Singh and Ashok Mahato clashed with each other.  Two musclemen Anant Singh and Ashok Mahato clashed with each other.

PATNA :पटना के बेउर जेल से मूंछों पर ताव देते हुए पैरोल पर बाहर निकले बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया है और कहा कि मुंगेर में एकतरफा लड़ाई है और जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह 5 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। इसके बाद अनंत सिंह ने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद दो बाहुबलियों की लड़ाई सबके सामने आ गयी।

"हम जनबो नहीं करते हैं...."

इसके साथ ही अनंत सिंह से जब बाहुबली अशोक महतो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ठेठ बिहारी अंदाज में कहा कि हम जनबो नहीं करते हैं। हम घर के काम से जेल से बाहर आए हैं लेकिन जनता हमको भगवान मानती है इसलिए हम जनता से गांव-गांव जाकर भेंट कर रहे हैं।

"लोग हमरा है तो भीड़ केकर होगा.."

वहीं, अनंत सिंह से जब ये पूछा गया कि आपके रोड शो में काफी भीड़ है और लोगों का जुटान हुआ है तो उन्होंने कहा कि लोग हमरा है तो भीड़ केकर रहेगा। मुंगेर के रण पर बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि चुनाव कहीं है ही नहीं। ललन सिंह 5 लाख वोटों से जीत रहे हैं। अशोक महतो को तो हम जनबो नहीं करते हैं।

अनंत सिंह का अशोक महतो ने दिया जवाब

वहीं, अनंत सिंह के बयान पर जब बाहुबली नेता अशोक महतो से पूछा गया तो उन्होंने भी तपाक से कहा कि वे नहीं जानते हैं तो मैं भी नहीं जानता हूं। इसके साथ ही अशोक महतो ने कहा कि कौन निकले..कहां निकले..उससे क्या मतलब...हम आपना काम कर रहे हैं। जनता हमारे साथ है...कोई चुनौती नहीं है।

अनंत सिंह पर अशोक महतो का तंज

वहीं, अनंत सिंह द्वारा ललन सिंह के 5 लाख से अधिक वोट से जीतने के दावे पर अशोक महतो ने तंज कसते हुए कहा कि सब वोट उन्हीं को पड़ेगा। मुझे एक भी वोट नहीं पड़ रहा है, हम ऐसे ही घूम रहे हैं। अनंत सिंह हमेशा झूठा दावा करता रहता है। अपना-अपना दावा करते रहिए...13 को पता चल जाएगा।

फिलहाल अनंत सिंह के पैरोल पर बाहर आने के बाद मुंगेर की सियासत गरमा गयी है। स्थानीय लोग इसे दो बाहुबलियों की लड़ाई मान रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंगेर की सियासी लड़ाई में जीत किसकी होती है।


Copy