पटना। पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि जनहित के मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पटना प्रमंडल अंतर्गत पटना, नालन्दा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर-के कार्यों का विधिवत अनुश्रवण किया जाएगा। सरकार के विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का तत्परतापूर्वक सफल क्रियान्वयन कराया जाएगा। सोमवार को पटना प्रमंडल के नए आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद यह बातें कहीं।

प्रशासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता की जाएगी सुदृढ़, प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद बोले डॉ. चन्द्रशेखर सिंह

उन्होंने कहा कि प्रमंडल के सभी जिलों के DM और SP के साथ साप्ताहिक तौर पर समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी तथा जिलों में सरकार द्वारा संचालित जनहित की विभिन्न योजनाओं में प्रगति, विधि-व्यवस्था संधारण एवं विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।

डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने प्रभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से बातचीत की। वही निवर्तमान आयुक्त मयंक वरवड़े ने आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने टीम भावना से बेहतर कार्य किया है। पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी निवर्तमान आयुक्त मयंक वरवड़े के प्रेरणाप्रद नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता की जाएगी सुदृढ़, प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद बोले डॉ. चन्द्रशेखर सिंह

आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रमंडल के सभी ज़िला में कार्य-संस्कृति उत्कृष्ट है। आयुक्त कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी टीम भावना से काफ़ी अच्छा कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप हर एक दायित्व का तत्परता से निर्वहन किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुँचे इसके लिए सभी पदाधिकारियों को तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया गया है।

सात निश्चय, विधि व्यवस्था, लोक शिकायत निवारण, आपदा प्रबंधन सहित जनहित के सभी विषयों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि विधि-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन में पारदर्शिता एवं उतरदायित्व सुदृढ़ की जाएगी। सभी पदाधिकारी आपस में सुदृढ़ समन्वय तथा सार्थक संवाद स्थापित कर जनता के कार्यों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन करेंगे।

आपको बात दे प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। यह लगभग 9 साल अलग-अलग जिलों में जिलाधिकारी के तौर पर काम किए हैं, इसमें 1 साल शेखपुरा, 3 साल दरभंगा, 1 साल मुजफ्फरपुर और 4 साल पटना के डीएम के तौर पर काम किए हैं। इसके अलावा 2 साल मुख्यमंत्री सचिवालय में बतौर विशेष सचिव के तौर पर काम किए हैं। पटना प्रमंडल के हुए 87वें आयुक्त हैं।