रांची:भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी शनिवार को रांची एयरपोर्ट से अपने गंतव्य स्थान के लिए गए. खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा.

होटल से एयरपोर्ट तक पूरे रास्ते में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मार्ग में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. गौरतलब है कि रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. घरेलू दर्शकों के समर्थन के बावजूद भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर सकी.

मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया. होटल से लेकर रांची एयरपोर्ट तक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही,ताकि खिलाड़ियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-