S.P.G के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का निधन : हजारीबाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

Edited By:  |
spg ke nideshak arun kumar sinha ka nidhan spg ke nideshak arun kumar sinha ka nidhan

हजारीबाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले विशेष सुरक्षा दल (S.P.G) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार अहले सुबह दिल्ली में देहांत हो गया. उनके निधन पर भाजपा जिला हज़ारीबाग के समस्त कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है.


अरुण कुमार सिन्हा मूलतः झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के रहने वाले थे. 31 मार्च 2023 में ही वे रिटायर हो रहे थे, रिटायरमेंट से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया. विशेष सुरक्षा समूह (S.P.G) के निदेशक अरुण सिन्हा को केंद्र द्वारा एक कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर एक वर्ष के लिए फिर से नियुक्त किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सिन्हा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.


उन्होंने बुधवार अहले सुबह दिल्ली के ही अस्पताल में अंतिम सांसे ली. भाजपा जिला हज़ारीबाग के समस्त कार्यकर्ताओं के ओर से स्व०सिन्हा को विनम्र श्रद्धांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित करती है. भगवान इस दुःख की घड़ी में परिवार को संबल दे पवित्र आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दे. ॐ शांति.



Copy