SIWAN:-बड़ी खबर सिवान से हैं जहां डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है...यह मर्डर मुखिया पति और कुख्यात अपराधी विश्वकर्मा बिंद और उसके भांजा का हुआ है..और दोनो का शव अलग अलग जगह से मिला है।पुलिस दोनो शव को कब्जे मे लेकर छानबीन में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बघौनी पंचायत के मुखिया पति और कई आपराधिक कांड के आरोपी विश्वकर्मा बिन्द की गोली मार कर हत्या कर दी गई है और शव को बघौनी के खेत में ठिकाने लगा दिया गया..सूचना के बाद हुसैनगंज थाना की पुलिस बरमदा कर लिया है। वहीं दूसरी ओर विश्वकर्मा बिन्द की भांजा का शव नगर थाना क्षेत्र से मिला है.पुलिस ने इस शव को कब्जे मे ले लिया है।

