Hindi News / पटना SSP से जवाब तल्ब,3 सितंबर तक रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की...

रोशन आनंद की गिरफ्तारी पर NHRC सख्त : पटना SSP से जवाब तल्ब,3 सितंबर तक रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी

Edited By:  |
roshan anand ki giraftari par nhrc shakt roshan anand ki giraftari par nhrc shakt

पटना: जिले में रोशन आनंद की गिरफ्तारी मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है। बिना पर्याप्त जांच के जेल भेजे जाने के आरोपों को लेकर आयोग ने पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा से जवाब तलब किया है। आयोग ने पुलिस से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

30 जून तक आयोग को रिपोर्ट देने की अंतिम तिथि

बताया जा रहा है कि 30 जून तक आयोग को रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद NHRC ने अब जवाब देने के लिए 3 सितंबर तक की नई समयसीमा तय की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में रिपोर्ट नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में हुई मारपीट मामला

पूरा मामला पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने रोशन आनंद को घटना का सूत्रधार बताते हुए गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने NHRC में शिकायत दर्ज कराई थी।

पर्याप्त जांच के बिनारोशन आनंद कोजेल भेजने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया कि रोशन आनंद को पुलिस ने गलत तरीके से मामले में फंसाया और पर्याप्त जांच के बिना उन्हें जेल भेज दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

पटना पुलिस परतथ्यों को स्पष्ट करने का बढ़ा दबाव

मामले में NHRC की सक्रियता के बाद पटना पुलिस पर अब जांच और कार्रवाई से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने का दबाव बढ़ गया है। आयोग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट में गिरफ्तारी के आधार, जांच की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी मांगे जाने की संभावना है। 3 सितंबर तक रिपोर्ट नहीं मिलने पर मामले में आयोग आगे की कार्रवाई कर सकता है।

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट