रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता : धराया 50 हजार का इनामी, यूपी से हुई गिरफ्तारी

Edited By:  |
rohtas police ke hatteh chadha 50 hajar ka inami badmash rohtas police ke hatteh chadha 50 hajar ka inami badmash

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां 50 हजार का इनामी अपराधी को पुलिस ने आख़िरकार दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि कुख्यात की गिरफ्तारी यूपी से की गई है। बताया जा रहा है कि पांच वर्ष पूर्व हत्याकांड को अंजाम देकर यह अपराधी फरार चल रहा था।


रोहतास के SP विनीत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र के सियांवक गांव निवासी मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ सिंह को नामक अपराधकर्मी को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया गया है। पांच वर्ष पूर्व हत्या के मामले में उक्त आरोपित फरार चल रहा था। इसपर पुलिस ने पचास हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था।


एसपी के मुताबिक कुछ अपराधियों ने वर्ष 2021 के दिसंबर माह में सियांवक गांव निवासी कृष्ण बिहारी उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा फरार चल रहे चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी अपराधी मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में छुपा हुआ है।

वहीं सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि बाकी के तीन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


Copy