पलामू : बड़ी खबर पलामू से जहां जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग के झारगड़ा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक पर सवार 3 लोगों की मौत हो गई. एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने कल और एक युवक आज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन के बाइक में धक्का लगने से घटना घटी है. बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर चार युवक जपला से डिज्नीलैंड मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच यह घटना घटी. मृतकों में दिलीप कुमार, शशि कुमार एवं सचिन कुमार सिंह शामिल है. वहीं हादसे में घायल अक्षय कुमार का इलाज MMCH अस्पताल मेदिनीनगर में चल रहा है.


दुर्घटना में दिलीप की मौत मौके पर ही हो गई थी. वहीं शशि का घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल सचिन की इलाज के दौरान आज मौत हो गई.

पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन के बाइक में धक्का लगने से घटना घटी है. बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक से जपला से डिज्नीलैंड मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच यह घटना घटी.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर विधायक कमलेश सिंह अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्ति के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.