राबड़ी देवी - राजश्री ने साथ में चलाया जांता : तेजस्वी ने सास-बहू का वीडियो शेयर कर दिया बड़ा मैसेज, तेजी से हो रहा वायरल

Edited By:  |
 Rabri Devi - Rajshree ran the mill together  Rabri Devi - Rajshree ran the mill together

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी मां और बीवी का एक वीडियो शेयर कर चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है। जी हां, इस वीडियो में राबड़ी देवी और राजश्री यानी दोनों सास-बहू जांता (चक्की) पीसते हुए नज़र आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

सास-बहू ने चलाया जांता

ये वीडियो नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से डाला गया है, जिसपर हजारों लाइक और कमेंट आ रहे हैं। हालांकि, बड़ी बात ये है कि तेजस्वी ने ये वीडियो डालकर बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश की है। तेजस्वी बिहार की जनता को ये मैसेज दे रहे हैं कि उनका परिवार आज भी जमीन से जुड़ा हुआ है।

तेजस्वी यादव ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मां और पत्नी घरेलू कामकाज संग - संग। बताया जाता है कि यह वीडियो शेयर कर मैजेस देने की कोशिश है कि लालू परिवार गांव घर से जुड़ा है। तेजस्वी यादव काफी धूप के बावजूद चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए पटना से बाहर जा रहे हैं। सत्तू लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को काफी पसंद है। वो सत्तू की चर्चा कई बार चुनावी दौरे के दौरान कर चुके हैं।

सत्तू पर गरमा चुकी है सियासत

विदित है कि कुछ दिनों पहले ही तेजस्वी यादव ने सत्ता पर एक बड़ा बयान देकर माहौल को गरमा दिया था। तेजस्वी ने कुछ दिन पहले बीजेपी के कद्दावर नेता और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह को सलाह दी थी कि वे बिहार आएं तो सत्तू पिएं। तेजस्वी ने कहा था कि अगली बार बिहार आएं तो यहां आकर वो सत्तू पिएं। सत्तू पीने से शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है। ठंडे दिमाग से बिहार के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मूली उखाड़ते हुए दिखी थी राबड़ी देवी

आपको बता दें कि तेजस्वी लगातार अपने घर का वीडियो साझा कर ये मैसेज देते रहते हैं कि उनका परिवार आज भी जमीन से जुड़ा हुआ है। इसके पहले भी राबड़ी देवी ने खेत से मूली उखाड़ा था। इस बार वे चक्की चलाते हुए दिख रही है। आपको बता दें कि राबड़ी देवी शुगर की मरीज है।


Copy