Hindi News / बिजली विभाग के जेई समेत तीन लोग 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ...

पूर्णिया में SVU की बड़ी कार्रवाई : बिजली विभाग के जेई समेत तीन लोग 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Edited By:  |
purniya mai svu ki badi karrawai purniya mai svu ki badi karrawai

पूर्णिया: बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU)ने गुरुवार को बड़ी भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE)समेत 3 लोगों को10हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के सत्यापन के बाद की गई.

एसवीयू के अनुसार,शिकायतकर्ता राजेश कुमार साह ने आरोप लगाया था कि बिजली विभाग के जेई भारत मलिक ने उनके घर बिजली कनेक्शन लगाने के लिए20से25हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत की जांच के दौरान यह आरोप सही पाया गया. इसके बाद जेई ने अपने सहयोगी तकनीशियन ग्रेड-3पंकज कुमार मेहता के माध्यम से15हजार रुपये की मांग की,जिसमें पहले5हजार रुपये लिए गए और शेष10हजार रुपये देने को कहा गया.

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसवीयू ने जाल बिछाया. टीम ने जेई भारत मलिक,तकनीशियन ग्रेड-3पंकज कुमार मेहता तथा तकनीशियन ग्रेड-3आशुतोष कुमार पांडेय को10हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि रिश्वत की राशि आशुतोष कुमार पांडेय के माध्यम से ली जा रही थी.

इस मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित2018)तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. एसवीयू ने भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के लिए अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

संजय कुमार की रिपोर्ट--