प्रचंड जीत पर झारखंड BJP उत्साहित : पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव,नेताओं ने कहा-अब झारखण्ड की बारी
झारखंड:बीजेपी को तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद झारखण्ड बीजेपी गदगद नजर आ रही है. राज्य के तमाम जिलों में चुनाव परिणा पर भगवा लहरा रहा है. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा की बंगाल के बाद बहुत जल्द अब झारखण्ड की भी बारी है, क्योंकि यंहा की जनता इस सरकार से ऊब चुकी है. विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी जय श्रीराम के नारों के साथ बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद जश्न मना रहे हैं. नेता से लेकर कार्यकर्ता सभी जीत के जश्न मे डूबे हुए है. उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह जी की नीति की जीत है. वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अहंकार को हिन्दू समाज, बहुसंख्यक समाज ने चकनाचूर कर दिया है.
देवघर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की.जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है. मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यकर्ता अबीर-गुलाल लगाते हुए और बीजेपी का झंडा लहराते नजर आए.
इधर, जमशेदपुर महानगर ने भी साकची स्थित जिला कार्यालय के समक्ष सामूहिक रूप से आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े, अबीर-गुलाल के संग लड्डू वितरण कर भव्य 'विजयोत्सव' मनाया है. जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए है. ढोल नगाड़े, अबीर-गुलाल के संग लड्डू वितरण कर भव्य 'विजयोत्सव' मनाया गया.





