Hindi News / सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पटना के होटल में पुलिस की रेड : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Edited By:  |
Police raid on hotel in Patna Police raid on hotel in Patna

पटना- राजधानी पटना में पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजीवनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान होटल से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एएसपी विधि व्यवस्था सुषमा सागर के नेतृत्व में DIU टीम ने होटल में रेड की। पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद सामान को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले में आगे की जांच जारी है।


पटना से विवेक कुमार की रिपोर्ट