गिरिडीह : बड़ी खबर गिरिडीह से जहां पुलिस ने एक बार फिर 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. साइबर डीएसपी संदीप सुमन की टीम ने जिले के गांडेय, अहिल्यापुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों से छापेमारी कर कार्रवाई की है. पकड़े गये आरोपियों के पास से 1.35 लाख नगद, 28 मोबाइल, 43 सिम कार्ड, 5 एटीएम, 1 पासबुक, 2 पेन कार्ड, एक ब्रिजा कार और 2 मोटरसाइकिल जब्त किया गया है.
मामले में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के बाद साइबर डीएसपी के नेतृत्व में साइबर थाना के अन्य पुलिस बल के साथ गठित टीम ने छापेमारी कर सभी 13 अपराधियों को पकड़ा है. आपराधियों से पूछताछ में पता चला कि ये लोगों से गूगल पर फर्जी कुरियर सर्विस का ऐड बनाकर साइबर ठगी का काम करते हैं. ये लोग अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर आम बैंक धारकों को झांसा देकर ठगी करते थे. वृद्धा पेंशन योजना का प्रलोभन देकर,बिजली बिल रिचार्ज के माध्यम से साइबर अपराध से अर्जित पैसों का उपयोग करते,पोषण ट्रैकर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को मोबाइल में कॉल कर मातृत्व का लाभ राशि दिलवाने का झांसा देकर पैसे की ठगी करते हैं और फर्जी सिम उपलब्ध कराना. अपराधियों के पास से 1 लाख 35 हजार नगद, 28 मोबाइल, 43 सिम कार्ड, 5 एटीएम, 1 पासबुक, 2 पेन कार्ड, एक ब्रिजा कार और 2 बाइक बरामद किया गया है.
