'दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज' : PM मोदी ने सहारनपुर की रैली में कसा तीखा तंज, कहा : पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका

Edited By:  |
PM Modi took a jibe at Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav PM Modi took a jibe at Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav

NEWS DESK :केन्द्र की सत्ता में एकबार फिर से जोरदार वापसी के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गये हैं। वे देश के कोने-कोने में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रचार की कमान उन्होंने खुद थाम ली है।

इसी कड़ी में पीएम मोदी आज यूपी के सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया और राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई मंत्री भी मौजूद थे।

"शक्ति को मिटाना चाहता है विपक्ष"

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। ये लोग शक्ति को मिटाना चाहते हैं। विपक्षी गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। पीएम ने सवाल किया कि क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने शक्ति को खत्म करने का काम किया है, वो इतिहास में दर्ज है।

"दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज"

यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा और कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हुई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। बीजेपी के लिए राष्ट्र पहले है। बीजेपी का मकसद सबका साथ और सबका विकास है।

"पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका"

पीएम मोदी ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पूरी दुनिया में भारत की तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ वोट की ताकत की वजह से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। और चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है वो ये कि एक बार फिर देश में मोदी सरकार।

BJP का आज स्थापना दिवस

उन्होंने विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है और लोग भारी तादाद में बीजेपी के साथ जुड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों का विश्वास जीता है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि बीजेपी राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है।


Copy