Hindi News / तेज रफ्तार ट्रेलर ने नौडीहा के सीओ समेत तीन को रौंदा,गंभीर हालत में...

पलामू में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने नौडीहा के सीओ समेत तीन को रौंदा,गंभीर हालत में मेदिनीनगर रेफर

Edited By:  |
palamu mein sadak hadsa palamu mein sadak hadsa

पलामू:जिले के छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह की गाड़ी को एक अनियंत्रित टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में नौडीहा बाजार के सीओ संजय कुमार सिंह सह पिपरा के अंचल अधिकारी और वाहन चालक घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया.

बताया जा रहा है कि यह घटना छतरपुर के मसीहानी हाईवे पर हुआ है. जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने अंचल अधिकारी के वाहन में टक्कर मार दी. इस घटना में अंचल अधिकारी का वाहन बुरी सरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.