रांची में राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय NSS की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो ने कहा कि स्वच्छता जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है. समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. साथ ही इकाई दो के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनीष चन्द्र टुडू ने इस अभियान के उद्देश्यों तथा महत्व के बारे में जानकारी दी. इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान संबंधित शपथ ली.

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो, बर्सर डॉ विजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ शशि शेखर, इकाई एक के एनसएसए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी रीता, डॉ पीपी आशुतोष, डॉ आगाह जफ़र, प्रधान सहायक सुनील कुमार, कांति कुमारी, डॉ स्मिता किरण टोप्पो, डॉ नैन्सी तिर्की, नीतू कुमारी, डॉ शिक्षा सिंह, डॉ पार्वती तिर्की, कामिल धान, डॉ सुबोध कुमार, डॉ अरविंद प्रसाद, डॉ राम कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक तथा एनएसएस वॉलेंटियर्स और विद्यार्थी मौजूद रहे.