निशांत पहुंचे मंजू सिन्हा पार्क : मां को किया नमन, बोले-जल्द बिहार के सभी 38 जिलों का करेंगे दौरा

Edited By:  |
nishant pahunche manju sinha parka nishant pahunche manju sinha parka

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमारसोमवार को राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित अपनी मां मंजू सिन्हा के स्मृति पार्क पहुंचे. वहां उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उनके परिवार के कई सदस्य मौजूद थे. निशांत कुमार रविवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ली है.

इस मौके पर जदयू नेता निशांत कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे जल्द ही बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा है कि लोगों के बीच जाने और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. निशांत कुमार ने कहा कि वो पूरे राज्य में घूमकर जनता से संवाद करेंगे और विभिन्न जिलों में जाकर लोगों की बात सुनेंगे.

पत्रकारों ने जब उनसे यह सवाल पूछा कि जदयू के कुछ विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं,तो इस पर निशांत कुमार ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. सवाल सुनकर वे सिर्फ मुस्कुरा दिए और इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए.

इस दौरान निशांत कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और वह टीम को बधाई देते हैं. साथ ही उम्मीद जताई कि भारतीय क्रिकेट टीम जीत का सिलसिला आगे भी जारी रखेगी.

निशांत कुमार ने सोमवार को पटना के कंकड़बाग स्थित अपनी मां मंजू सिंह के स्मृति पार्क पहुंचे थे,जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद थे. निशांत ने कहा कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आती है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर मां होतीं तो और अच्छा लगता,लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट --