Desk:-बड़ी खबर पूर्णियां से है जहां अंचल कार्यालय का नाजिर को 10 हजार की राशी घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है.

निगरानी विभाग की टीम ने पूर्णिया के श्रीनगर अंचल कार्यालय के नाजिर विकास रंजन को 10,हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।पटना से पूर्णियां पहुंची निगरानी की टीम ने गिरफ्तार नाजिर को साथ लेते चली गई है.

बताते चले कि हाल के दिनों में निगरानी विभाग ने घूस लेते कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.