नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ : गोड्डा पुलिस ने भारी मात्रा में किया शराब जब्त,शराब निर्माण में इस्तेमाल सामान भी बरामद

Edited By:  |
nakli sarab factory ka bhandafod nakli sarab factory ka bhandafod

गोड्डा: गोड्डा पुलिस ने अवैध नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरानसुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के घटियारी गांव में नकली देशी और अंग्रेजी शराब जब्त किया है. देशी-अंग्रेजी शराब निर्माण फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. नकली शराब निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा मेंसामान भी जब्त किया गया. हालांकि, इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. एसडीपीओ ने नगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है.