Hindi News / किशनगंज में बोले डॉ.दिलीप जायसवाल- विक्षिप्तों की तरह बयान दे रहे राहुल गांधी

मोदी सरकार पर भविष्यवाणी का पलटवार : किशनगंज में बोले डॉ.दिलीप जायसवाल- विक्षिप्तों की तरह बयान दे रहे राहुल गांधी

Edited By:  |
modi sarkar par bhavishwani ka palatwar modi sarkar par bhavishwani ka palatwar

किशनगंज:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधारमंत्रीडॉ. दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विक्षिप्तों जैसी बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को ऊपर वाले ने कांग्रेस का सफाया कर के ही पृथ्वी से लौटने के लिए भेजा है.

देश में कांग्रेस पार्टी विलुप्त होती जा रही

दरअसल, राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में यह भविष्यवाणी की थी कि केंद्र की मोदी सरकार अगले एक साल के अंदर गिर जायेगी.इस बयान के बाद से भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और मंत्रियों द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधा जा रहा है. इसी क्रम में किशनगंज में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी विलुप्त होती जा रही है और राहुल गांधी भी कभी युवा नेता हुआ करते थे, लेकिन अब वो वृद्धा अवस्था में पहुंच चुके हैं.

राहुल गांधी का अपनी भाषा पर लगाम नहीं

डॉ. जायसवाल ने ये भी कहा कि राहुल गांधी को अपनी भाषा पर लगाम नहीं है और विक्षिप्तों की तरह उटपटांग बयान देते हैं. उन्होंने कहा कि जब किसी का अंत समय आता है तो वह इसी तरह का हाव भाव और विचार का हो जाता है. ठीक यही हाल राहुल गांधी का भी हुआ है. वहीं, उन्होंने आरजेडी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया. कहा कि 26 मई को वो बीजेपी में शामिल हो रही है जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी .